Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

राजस्व विभाग की कार्यवाही से रेत माफियाओं में मचा हड़कंप

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हंडिया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर अवैध खनन और परिवहन पर कार्रवाई करने राजस्व विभाग, खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिसको लेकर रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इसी तारतम्य में हंडिया तहसीलदार, नायब तहसीलदार श्री मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई को अजाम देते हुए सिगोन रेत खदान से अवैध रेत भरकर बिना नम्बर की ट्रैक्टर ट्राली को रोककर जांच की तथा कागज नहीं होने पर ट्रैक्टर ट्राली को हंडिया पुलिस थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद हरदा जिला प्रशासन हरकत में आया और ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। आपको बता दें कि चौरी छिपे रेत का अवैध कारोबार किया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई कि जा रही है। तहसीलदार झडबडे, नायब तहसीलदार श्री मिश्रा द्वारा पिछले दिनों मनोहरपुरा रेत खदान से एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध रेत खनन करते पकड़ा और हण्डिया पुलिस की अभिरक्षा में रखा गया है। बता दें कि राज्स्व विभाग ने नर्मदा नदी में रेत खदान से माफियाओं के विरूद्ध मुहिम छेड़ रखी है और यह मुहिम लगातार जारी रहेंगी।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply