दो दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, मसनगांव। क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश से मौसम में परिवर्तन बना हुआ है, पिछले कुछ दिनों से तापमान में वृद्धि होने के बाद तेज गर्मी और उमस के कारण ग्रामीण परेशान थे, लेकिन मंगलवार सुबह और रात को हुई बारिश से जहां तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम खराब होने से खेतों में खड़ी हुई मूंग की फसल को किसान अधपकी ही कटा रहे हैं। ज्येष्ठ के महीने में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाती है, लेकिन किसानों के द्वारा पीछे बोई गई मूंग की फसल को पकाने में समय है, लेकिन मौसम को देखते हुए सभी किसान फसल को जल्दी कटाने के चक्कर में रासायनिक दवाई डालकर सुखा रहे हैं, जिससे कि वह जल्दी कटाई कर सके। ग्राम के किसान अजय पाटिल तथा नारायण देवासिया ने बताया कि मौसम खराब होने से तथा हार्वेस्टरों के जाने के कारण फसल की कटाई जल्दी करना पड़ रही है, जबकी फसल को पकने में आठ दिन से अधिक लग जाएंगे, इसके बावजूद बारिश का समय नजदीक होने से फसलों को कटाना पड़ रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 272

Leave a Reply

error: Content is protected !!