Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 9 प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल नेे बताया कि आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को वृत हरदा के ग्राम खेड़ीपुरा टंकी मोहल्ला, दूध डेयरी मोहल्ला व सकुर कॉलोनी, वृत टिमरनी के ग्राम चारखेड़ा, अहलवाड़ा व टिमरनी तथा वृत खिरकिया के ग्राम देवपुर, कुड़ावा, खिरकिया, प्रिंस ढाबा मांदला में दबिश दी। दबिश के दौरान 38 पाव देशी शराब, 15 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 580 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 9 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित मूल्य 63660 रुपए है।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply