Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

विश्व पर्यावरण दिवस : जिला न्यायालय परिसर में किया पौधरोपण

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती तृप्ति शर्मा, तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश रोहित सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहित श्रीवास्तव तथा अधिवक्ता संघ सचिव सुदीप मिश्रा, संजय गौर, क्रंति जैसानी एवं अन्य अधिवक्ता गण, अपर्णा लोधी जिला विधिक सहायता अधिकारी, पक्षकारों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के वृक्षों का रोपण किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा की गई, जिन्होंने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, आज के समय में पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायक है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और समग्र जीवन गुणवत्ता में भी सुधार करता है। अधिवक्ताओं और पक्षकारों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। न्यायालय परिसर के इस हरे-भरे पहल से न्यायालय का वातावरण और अधिक सुकूनदायक और स्वच्छ हो जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी ने संकल्प लिया कि वे न केवल अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल का भी पूरा ध्यान रखेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन हेतु एक सामूहिक प्रतिज्ञा ली। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन में न्यायालय प्रशासन, अधिवक्ता संघ, पेरालीगल वालंटियर और पक्षकारों का सहयोग सराहनीय रहा।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply