Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम कांकड़दा बाबर में एक 25 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे ग्राम कांकड़दा की रहने वाली सुमन ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पति मजदूरी के लिए गया था। जबकि पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर में ही थी। बच्चे जब मोहल्ले में खेल रहे थे उस दौरान मौका पाकर उसने फांसी लगा ली। महिला के पति रमेश ने बताया कि उसका अपनी पत्नी से 8 दिनों पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह रोजाना की तरह ही मंगलवार को भी गिट्टी की खदान पर काम करने गया था, जहां उसे आस पड़ोस के लोगों ने घटना की सूचना दी गई।

213 Views
What do you think?

Leave a Reply