Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

यात्री प्रतिक्षालय पर लटका मिला युवक का शव

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा जिले में बुधवार को इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम अबगांवखुर्द के पास बने यात्री प्रतिक्षालय में एक 45 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जांच के दौरान पुलिस को शव के पास से एक चाकू और झोले में शराब की बोलते मिली है। मृतक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान नर्मदापुरम जिले के डोलरिया थाना क्षेत्र के ग्राम नानपा के रहने वाले मूल सिंह पिता रणवीर सिंह परिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम को बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव हाईवे पर बने यात्री प्रतीक्षालय में मिलने के सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो मृतक ने खुद के गमछे से गले में फांसी लगाना पाया गया। उन्होंने बताया कि मृतक मूलसिंह मवेशियों को खरीदने बेचने का काम करता था। जो मंगलवार को अपने गांव से किसी व्यक्ति के यहां रुपयों के लेने देन को लेकर हरदा आया था। उन्होंने बताया कि मृतक के पास मिले मोबाइल में प्राइवेट बैंक से लिए ऋण को लेकर किश्त जमा करने को लेकर फोन आ रहे थे। आंशका है कि किश्त जमा नहीं कर पाने के चलते उसने यह कदम उठाया है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुच गए है। जहां शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड करने को लेकर जांच की जा रही है।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply