खेत मालिक ने ही मारी मजदूर के पैर में गोली

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम नीमगांव में 4 जून मंगलवार सुबह एक खेत में काम कर रहे मजदूर के पैर में गोली लगने की घटना सामने आई थी। घायल मजदूर ने खेत की मेढ़ पर रखे पत्थर उठाने की बात को लेकर तीन नकाबपोशों पर पैर में गोली मारने की बात बताई गई थी। हालांकि पुलिस को मजदूर की बात पर संदेह हो रहा था। इस मामले को लेकर एसपी अभिनव चौकसे ने खुद मौके पर जाकर सिविल लाइन थाना पुलिस को मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए थे। सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि घटना की जांच के दौरान घायल मजदूर राहुल पिता प्रकाश भलावी 20 साल निवासी निवासी ग्राम भैरोपुरा जिला देवास ने बताया कि वह बीते कुछ महीनों से नीमगांव के रहने वाले रोहित झूरिया के खेत पर मजदूरी का काम कर रहा था। उसने बताया कि रोहित झूरिया एवं उसके पड़ोसी का 4 जून को सुबह झगड़ा हो गया था। खेत पड़ोसी के चले जाने के बाद रोहित ने मजदूर राहुल से कहा कि मैं तेरे पैर में गोली मार देता हूं। तुम खेत पड़ोसी ब्रजेश का नाम पुलिस को बता देना ओर उसके बाद दाहिने पैर में पिस्टल से गोली मार दी ओर अस्पताल में भर्ती कराया। उसने डर से सही घटना किसी को नही बताई। पुलिस ने घायल मजदूर राहुल की रिपोर्ट पर आरोपी रोहित पिता दिनेश झूरिया के खिलाफ धारा 307, 506 व एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

136 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!