Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मूंग पंजीयन के लिए बनाए 49 केन्द्र, पंजीयन 5 जून तक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विपणन वर्ष 2024-25 में प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 5 जून तक पंजीयन किए जाएंगे। उपसंचालक संजय यादव ने बताया कि जिले में ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन के लिए 49 पंजीयन केन्द्र स्थापित किए है। इनमें हरदा तहसील के अंतर्गत सेवा सहकारी समिति रूपीपरेटिया, भुवनखेड़ी, गहाल, मसनगांव, पलासनेर, अबगांवखुर्द, बालागांव, मोहनपुर एवं विपणन सेवा सहकारी समिति हरदा शामिल है। इसी प्रकार हंडिया तहसील के अंतर्गत नीमगांव, पीपलघटा, सोनतलाई, अबगांवकला, धनगांव, हंडिया, खेड़ा, मांगरूल तथा नांदरा, खिरकिया तहसील के अंतर्गत छीपावड, मांदला, मोरगढी, चारूवा, खमलाय, धनवाडा, टेमलाबाडी, बांरगा व मुहाल पंजीयन केन्द्र शामिल है। उपसंचालक श्री यादव ने बताया कि इसके अलावा सिराली तहसील के बैडियाकला, सिराली, पीपल्या मकडाई, रहटाकलां, दीपगांवकला, सोमगांवकला व जूनापानी, टिमरनी तहसील के पोखरनी, छिदगांवमेल, करताना, बाजनियां, गोदागांवकला, रून्दलाय, तजपुरा व गोदागांवखुर्द तथा रहटगांव तहसील के रहटगांव, टेमागांव, आलमपुर, रवांग, राजाबरारी व सोडलपुर को भी पंजीयन केन्द्र बनाया गया है। यदि किसान द्वारा खोट अथवा सिकमी पर कृषि भूमि ली गई है तो 500 रूपये के स्टाम्प पर खोटनामा लेकर उपस्थित हो।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply