महिलाओं को दिया सिलाई प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर पटाखा फैक्ट्री अग्नि दुर्घटना में आहत हुए परिवारों की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने हेतु सिलाई का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, आरसेटी हरदा में दिया गया। डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल व संस्था के संचालक दिनेश कुमार द्वारा गुरूवार को प्रशिक्षण पूर्ण होने पर 7 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डिप्टी कलेक्टर सुश्री बघेल ने बताया कि आगामी दिनों में भी इसी प्रकार के स्वरोजगार प्रशिक्षण आयोजित कराए जाएंगे।

189 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!