Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार सुबह जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उन्होने साफ-सफाई व्यवस्था और वाहन पार्किंग व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में इधर उधर दीवारों पर थूक कर गंदा करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए मौके पर उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. मनीष शर्मा को निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल के शिशु वार्ड व पोषण पुनर्वास केन्द्र का भी इस दौरान निरीक्षण किया। उन्होने भीषण गर्मी को देखते हुए अस्पताल के सभी वार्डों में कूलर लगाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल के औषधीय भंडारण पंजी का ऑनलाइन व ऑफलाइन संधारण करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान जन्म मृत्यु पंजीयन कक्ष बंद पाया गया, जिस पर उन्होने नाराजगी प्रकट की और समय से इसे खुलवाने के निर्देश दिए। उन्होने अस्पताल परिसर में इधर उधर पड़ी अनुपयोगी सामग्री को कंडम घोषित कर उसकी नीलामी कराने के लिए सिविल सर्जन डॉ. शर्मा से कहा। शिशु वार्ड में निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से अस्पताल प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में पूछताछ की। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल भवन में विद्युत फिटिंग को व्यवस्थित करने तथा अतिरिक्त ट्यूब लाइट व एलईडी बल्व लगाकर वार्डों की प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल भवन के शौचालय गंदे पाए गए, जिस पर उन्होने नाराजगी प्रकट की और सफाई एजेन्सी पर कार्यवाही के लिए कहा। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला अस्पताल के दवा वितरण केन्द्र समय पर न खुलने पर नाराजगी प्रकट की और प्रतिदिन निर्धारित समय पर औषधि वितरण केन्द्र से मरीजों को दवाईयां वितरित कराने की सख्त हिदायत दी। उन्होने अस्पताल परिसर में और अधिक डस्टबिन रखवाने के लिए भी सिविल सर्जन डॉ. शर्मा को निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि सभी डॉक्टर्स निर्धारित समय पर अस्पताल आएं और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। उन्होने ड्यूटी पर उपस्थित डॉक्टर्स और अन्य कर्मचारियों की जानकारी सूचना पटल पर नियमित रूप से अंकित कराने के लिये भी सिविल सर्जन को निर्देश दिए। उन्होंने जिला अस्पताल की ब्लड बैंक का भी निरीक्षण किया।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply