Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

विश्व कल्याण की कामना लेकर छोड़ी आहुतियां

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के निर्देशन में ग्रहे ग्रहे गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शक्तिपीठ हरदा रविवार को शहर की विकास नगर कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर प्रांगण में पंच कुंडीय हवन का आयोजन किया गया। जिसमें वातावरण शुद्धिकरण तथा विचारों के परिमार्जन, सनातन संस्कृति की रक्षा करने हेतु विकास नगर के निवासियों ने आहुतियां छोड़कर लोकमंगल एवं विश्व कल्याण की कामना की। श्रीमती किरण गौर एवं श्रीमती कुसुम गौर हवन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। गायत्री मंत्र का महत्व बताते हुए संतोष मालवीय ने बताया कि गायत्री महामंत्र वेदोक्त मंत्र है, जिसे प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा अपनी साधना, उपासना आराधना में शामिल कर सुसंस्कृत, सशक्त, कीर्तिशाली, समृद्धशाली, पीढ़ी का निर्माण कर अपने राष्ट्रहित में मानवीय योगदान को कृतार्थ किया जा सकता है। वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्यजी के 18 संकल्प को दोहराते हुए प्रभुदयाल गौर द्वारा बताया गया कि इन 18 सूत्रों को जीवन में अपनाने से परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति होती है। हम अपने जीवन को प्रखर, तेजस्वी, ओजस्वी और वर्चस्वी बनाने में कामयाब होते हैं। बहनों के द्वारा नशा मुक्ति अभियान में भी अपनी भागीदारी देकर अपनी पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संकल्प लेने के साथ प्रज्ञा मंडल का गठन कर प्रति सप्ताह अपने कॉलोनी में दीप यज्ञ करने का संकल्प लिया गया। पंच कुंडीय यज्ञ को संपन्न करने में गायत्री शक्तिपीठ के पूर्व न्यायसी सियाराम गौर, भगवान सिंह सोलंकी, ग्यारसराम गौर, चंद्रशेखर टिकरिया, सरिता राजपूत, संजना राव, सलोनी राव, निकिता ओसवाल, अंकिता ओसवाल, विनीता ओसवाल, रानी जाट, चंदा जाट, ममता गौर, सुगिता निमोरे, नर्मदा विश्वकर्मा, गीता विश्वकर्मा, पुष्पा पिपलोदे, दुर्गा बाई सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

322 Views
What do you think?

Leave a Reply