Skip to content
Monday, 19 October 2026
हरदा

कांग्रेस प्रत्याशी यामिनी गोमर के समर्थन में…

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार पंजाब के होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र पहुंचकर प्रत्याशी यामिनी गोमर के पक्ष में चुनाव अभियान की शुरुआत की। हरदा विधायक डॉ. दोगने द्वारा होशियारपुर में आयोजित पार्टी की चुनावी बैठक में सम्मिलित होकर बैठक में उपस्थित कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीत हासिल करने के लिए हम सबको एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा एवं मतदाओं को कांग्रेस पार्टी की रिति-नीतियों से अवगत कराना होगा। साथ ही हमें भाजपा की जन विरोधी नीतियों को मतदाताओं के सामने उजागर करना पड़ेगा। यदि हम ऐसा करते हैं तो निश्चित ही जीत हमारी होगी। उक्त बैठक में मुख्य रूप से म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, पंजाब के पूर्व मंत्री एवं जालंधर कैंट से वर्तमान विधायक परगट सिंह एवं समस्त कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply