Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पुलिस ने पकड़े दो जिलाबदर आरोपी  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा अपराधो में नियंत्रण लगाने हेतु समय समय पर गुंडा बदमाश हिस्ट्रीशीटर व्यक्तियों की चैकिंग एवं उन पर विशेष नजर बनाये रखे जाने के निर्देश प्रदान किए जाते हंै। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला बदर व्यक्तियो की चैकिंग प्रभावी रूप से किए जाने के मार्ग दर्शन प्राप्त होने के साथ ही अति पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलैया के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना प्रहलाद सिंह मर्सकोले द्वारा विषेश टीम गठित कर आज रात्रि में टिमरनी के जिला बदर की तलाश चेकिंग की गई। फल स्वरूप जिला बदर हुए शहजाद पिता नवाब खान निवासी लाईन पार टिमरनी तथा वीरू उर्फ वीरसिंह राजपूत पिता रमेश राजपूत निवासी छिंदगांव मेल टिमरनी जिला में निवासरत पाए गए। दोनो व्यक्तियों के विरूद्ध प्रथक प्रथक धारा 5/14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना टिमरनी के उनि. श्रृद्धा उईके, उनि केंडिया धुर्वे, सउनि राजेश रघुवंशी, सउनि चंदन शाह, प्रआर शांतिलाल कुमरे, प्रआर देवेन्द्र सुरमा, आर-महेन्द्र रघुवंशी तथा सायबर सेल के आर कमलेश की विशेष भूमिका रही।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply