Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी के आदेश जारी, 5 जून तक होंगे पंजीयन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार की प्राईज सपोर्ट स्कीम के तहत वर्ष २०२४ ग्रीष्मकालीन मूंग फसल एवं उड़द को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए प्रदेश में २० मई से ५ जुलाई तक पंजीयन कार्य किया जाएगा। जिसके दिशा निर्देश किसान कल्याण एवं कृषि विभाग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हंै। मूंग खरीदी का कार्य प्रदेश के ३२ जिलों में किया जाएगा। जिसमें नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, हरदा, सीहोर, जबलपुर, देवास, सागर, गुना, खंडवा, खरगोन, कटनी, दमोह, विदिशा, बड़वानी, मुरैना, बैतूल, श्योपुरकला, भिंड, भोपाल, सिवनी, छिंडवाड़ा, बरहानपुर, छतरपुर, उमरिया, धार, राजगढ़, मंडला, शिवपुरी, अशोकनगर, इंदौर एवं बालाघाट जिले शामिल हैं।

317 Views
What do you think?

Leave a Reply