मुख्यमंत्री ने किर्गिस्तान में रह रहे मध्यप्रदेश के छात्रों से फोन पर की बात…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, भोपाल। किर्गिस्तान में मेडिकल एजुकेशन के लिए गए छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश सरकार सजग है। इस विषय पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि मोदी सरकार को छात्रों इस समस्या की पूरी जानकारी है और हम उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रख रहे हैं। डॉ.यादव ने छात्रों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे होस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई करें। बहुत जल्द ही उनकी परीक्षा होने वाली हैं वे सभी परीक्षा दें जिसके बाद ढाई महीने तक उनका अवकाश रहेगा, इस दौरान सभी छात्र वापस आ सकते है। डॉ.यादव ने किर्गिस्तान में पढ़ाई कर रहे रोहित पांचाल, रवि सराठे और विवेक शर्मा से बात की और उन्हें आश्वस्त किया है कि किसी भी प्रकार स्थिति वे मध्यप्रदेश में जिला प्रशासन से बात कर सकते हैं और राज्य सरकार को भी सूचित कर सकते हैं हम तुरंत ही कार्यवाई करेंगे। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव को बताया कि वह इस समय हॉस्टल में रह रहे हैं और पूरी तरह सुरक्षित है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने उनके साथ रह रहे मप्र के अन्य छात्रों का कुशलक्षेम भी जाना।

वर्तमान में मप्र से हैं 1200 से छात्र

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि किर्गिस्तान में रह रहे प्रदेश के छात्रों से मप्र सरकार संपर्क में है। वर्तमान में मप्र से 1200 छात्र वहां रहकर पढ़ाई कर रहे है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार, मध्य प्रदेश सरकार और किर्गिस्तान की सरकार के संपर्क में है और छात्रों की सुरक्षा के लिए काम कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 54

Leave a Reply

error: Content is protected !!