अनोखा तीर, हरदा। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर हरदा से हंडिया मार्ग 12 किलोमीटर दूर स्थित तलाई टप्पर स्थित है। जहां से बायीं ओर लगभग आबादी वाले 20 से अधिक गांव स्थित हैं। तलाई टप्पर के दांई ओर जो मार्ग शिवपुर सिवनी मालवा तहसील को जाता है। जारी प्रेस नोट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने बताया कि इस मार्ग पर भी लगभग 20 से अधिक ग्रामीण क्षेत्र हैं, किन्तु तलाई टप्पर पर क्रॉसिंग या ओवर ब्रिज की व्यवस्था नहीं की गई हैं। इस कारण 40 से अधिक गांवों के ग्रामीणों को तलाई टप्पर से एक ओर से दूसरी ओर जाने के लिए 5 से 6 किलोमीटर का अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ेगा। जिससे सभी ग्रामीणों का अतिरिक्त ईंधन व अतिरिक्त समय लगेगा। तलाई टप्पर से ही बायीं ओर ग्राम खेड़ा में शासकीय वेयर हाउस भी स्थित हैं। वहां से भी अनाज का परिवहन भारी मात्रा में होता है। ऐसे में अनाज परिवहन में प्रत्येक वाहन को 6 किलोमीटर अतिरिक्त फेरा लगाना पड़ेगा। कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि इन सभी ग्रामवासियों की समस्या को देखते हुए तलाई टप्पर पर क्रासिंग देने की सुविधा उपलब्ध कराएं। ताकि जिले के 40 हजार से अधिक ग्रामवासियों को आवागमन में होने वाली समस्या से निजात मिल सकें एवं टेमगांव से लेकर हरदा खुर्द तक के सभी ओवरब्रिज एवं सर्कल के स्ट्रीट लाइट चालू किए जाएं जिससे आवागमन में तकलीफ न हों।
Views Today: 2
Total Views: 324

