गौवंश के अवशेष मिले, दो आरोपियों के घर ढहाए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, देवास। खेत में गौवंश के अवशेष मिलने के बाद प्रशासन ने दो आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया है। बाकी के आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठे ग्रामीणों ने करीब 3 घंटे बाद चक्काजाम खत्म कर दिया है। मामला जिले के बरोठा के खेताखेड़ी का है। किसान सुनिल चौधरी ने बताया, मेरी दो गायों को अज्ञात लोगों ने निशाना बनाया। रात को गायें खेताखेड़ी कांकड़ पर बंधी हुई थी। मैं रोज की तरह खेत पहुंचा तो कुछ लोग गाय के अवशेष थैलों में भर रहे थे। करीब 6-7 लोग थे। मैंने गांव वालों को सूचना दी। वहां पहुंचा तो आरोपियों ने मुझे धमकाया। इतने में गांव वाले आ गए। मौका देखकर सभी लोग भागने लगे, हमने एक युवक को पकड़ लिया। बरोठा थाना प्रभारी प्रतीक राय ने बताया कि कुछ लोगों ने गौवंश की हत्या की है। गांव वालों ने आमीन पिता याकूब को पकड़ा है। मामले के दो आरोपी आमीन और अमन उर्फ शेट्टी पिता यूसुफ के मकान ढहा दिए गए हैं।
चुनाव से पहले भी हुई थी गोकशी


जिला गोरक्षा प्रमुख रमेश कौशल ने बताया कि रविवार सुबह हमारे पास सूचना आई कि खेताखेड़ी क्षेत्र में गोकशी हुई है। हम मौके पर पहुंचे। यहां कुछ थैले मिले, जिनमें गोवंश के अवशेष थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। चुनाव के पहले 12 मई को भी क्षेत्र में गोकशी हुई थी। आरोपियों को पकड़ लिया गया था। संस्था राम राम के शैलेन्द्र सिंह पवार का कहना है कि गोकशी के विरोध में चक्काजाम किया था। प्रशासन के सख्त नहीं होने पर व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया जा रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 504

Leave a Reply

error: Content is protected !!