अनोखा तीर, हरदा। हरदा में आबकारी विभाग के बाबू ने खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार रात की है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर सुसाइड करने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाइयों अनुसार उनके भाई ने किसी प्राइवेट बैंक से कर्ज ले रखा था। उसकी राशि जमा करने को लेकर लगातार उन पर दबाव आ रहा था। सम्भवत: इसी कारण से उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोकल कॉलोनी में रहने वाला राजकुमार मालवीय 35 जो 2016 में अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकम्पा नियुक्ति पर बाबू के पद पर कार्यरत थे। चार भाइयों में राजकुमार सबसे बड़ा भाई थे। मृतक के भाई अरुण मालवीय ने बताया कि उनके बड़े भाई राजकुमार की बारह साल पहले शादी हुई थी, जिसके बाद उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। शनिवार रात करीब 10 बजे के आसपास भाई घर आया। इस दौरान भाभी ने उनसे खाना लगाने का पूछा। तब वो पानी पीकर मोबाइल चलाने लगे और कुछ देर बाद कमरे को अंदर से बंद कर लिया और फांसी के फंदे पर झूल गए। कमरे की खिड़की तोड़कर उन्हें फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। तब तक उनकी सांस थम गई थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय पति पत्नी नीचे के कमरे में थे और छोटा भाई ऊपर था। मृतक के भाइयों का कहना है कि पिता की मौत के बाद बड़ा भाई ही हम तीनों भाइयों का सहारा था। उसकी मौत से पूरा परिवार सदमें है।
आबकारी विभाग के बाबू ने की आत्महत्या







