Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

कमिश्नर ने हरदा डीईओ को किया सस्पेंड

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के जिला शिक्षा अधिकारी और लोकसभा चुनाव में सेक्टर अधिकारी रहीं पीएम सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। 7 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग थी। हरदा जिला मुख्यालय के पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर पूर्व मंत्री कमल पटेल ने नाबालिग पोते को साथ ले जाकर मतदान किया था। इसके वीडियो सामने आए थे। एआरओ कुमार शानु देवड़िया की रिपोर्ट पर पूर्व मंत्री समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। कलेक्टर आदित्य सिंह ने नर्मदापुरम संभाग के कमिश्नर को सेक्टर अधिकारी पर कार्रवाई के लिए लेटर लिखा था। कमिश्नर ने शुक्रवार देर शाम सेक्टर अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। मामले में मतदान केंद्र की पीठासीन अधिकारी शर्मिला पाटिल को पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply