Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण तरीके से निराकरण कराएं : कलेक्टर  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण तरीके से निराकरण किया जाए। शिकायत के निराकरण के लिए जिला अधिकारी आवेदक से फोन पर खुद चर्चा करें और आवश्यकता अनुसार आवेदक को कार्यालय में बुलाकर शिकायत निराकरण के संबंध में चर्चा कर व संतुष्ट कर शिकायत का निराकरण पोर्टल पर दर्ज करें। यह निर्देश कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों को दिए। बैठक में स्वास्थ्य, वन, लोक निर्माण विभाग, परिवहन, खनिज, स्कूल शिक्षा, आदिम जाति कल्याण, सामाजिक न्याय विभागों के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों के निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

318 Views
What do you think?

Leave a Reply