Skip to content
Friday, 30 October 2026
जबलपुर

जबलपुर में ईवीएम स्ट्रांग रूम के 100 मीटर दूर खेतों में लगी आग, मचा हड़कंप

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर जबलपुर:-जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की खेतों में बड़ी आग फैल गई। लगभग 1 घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आज की लपटे इतनी भयावह थी कि खेतों में काम कर रहे मजदूर वहां से तत्काल भाग निकले। जिन खेतों में आग लगी वह स्ट्रांग रूम से लगभग 100 मीटर दूरी पर थे। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने खेत की आग बुझाने के लिए लगभग दो से ढाई घंटे तक मशक्कत की।

विश्वविद्यालय में फैले करीब 20 एकड़ के खेत में आग लगने की वजह नरवाई जालाना बताया जा रहा है। खेत के नरवाई में लगी आग ने तेज हवा होने के कारण कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और तेजी से इधर-उधर फैलने लगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए, बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और फायर की टीम भी मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत कर आग बुझाने की तैयारी मे जुट गई। बताया जा रहा है कि संभवत: राह चलते किसी व्यक्ति ने बीड़ी-सिगरेट खेत पर फेंक दी होगी, जिसके चलते नरवाई में आग लग गई।

स्ट्रांग रुम के पास खड़े फायर ब्रिगेड के वाहन ने आग को बुझाने का प्रयास किया पर तेजी से आग फैलने के कारण मुख्यालय और रांझी से दमकल की गांड़ियां बुलाई गई, तब जाकर आग पर काबू पाया गया।

आग करीब 20 एकड़ तक फैल चुकी है। मौके पर खड़ी दमकल की गाड़ी से आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया गया। पर हवा के चलते तेजी से आग फैल रही थी, जिसके कारण चार अन्य गाड़‍ियां और फाइटर व्हीकल भी बुलाया गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग चूंकि स्ट्रांग रुम के पास लगी थी, जिसके चलते अपर कलेक्टर नाथूराम के साथ-साथ एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए। एड़ीएम ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पर किसी ने भूलवश बीड़ी-सिगरेट खेत पर फेंक दिया होगा, जिसके चलते नरवाई में आग लग गई।

फायर अधीक्षक कुशाग्र ठाकुर का कहना है कि समय रहते कड़ी मशक्कत कर नरवाई में लगी आग को बुझाया जा रहा है। जैसे ही सूचना मिली की कृषि विश्वविद्यालय की जमीन पर आग लग गई है, वैसे ही फायर विभाग के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग बुझाना समय पर इसलिए भी जरुरी था कि करीब 100 मीटर दूरी पर स्ट्रांगरुम बना हुआ है, जहां पर कि ईवीएम मशीन रखी हुई हैं।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply