हिण्डोलनाथ बाबा की…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हंडिया। नर्मदांचल हंडिया से 2 कि.मी दूर पहाड़ी पर स्थित हिंडोलनाथ बाबा की चमत्कारी पहाड़ी पर आए दिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। बताया जाता है कि हिंडोलनाथ बाबा के विशाल पत्थर पर प्रात: 4 बजे शुद्ध घी से निर्मित सिंदूर का त्रिशूल प्रगट होता है। हिण्डोलनाथ बाबा के इस चमत्कारी के स्थान पर नि:संतान दंपत्तियों की गोद हरी-भरी होती देखी है। सर्पाकार सीढ़ियों से बाबा हिण्डोलनाथ के स्थान तक जाने के लिए सीधी चढ़ाई से जाना पड़ता है। कुछ बुजुर्ग लोग बताते हैं कि बाबा रोज नर्मदा के दर्शन कर रिद्धेश्वर, सिद्धनाथ के प्राचीन शिवालय के दर्शन कर हिण्डोलनाथ बाबा पुन: अपने स्थान पर प्रगट होते हैं। सदियों से यह चमत्कारी स्थान लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र बन गया है। हिण्डोलनाथ बाबा के पुरोहित ने बताया कि सदियों से इस नर्मदाखण्ड में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओ का दर्शन हेतु आवागमन लगा रहता है। लेकिन सुविधाओं के अभाव चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Views Today: 2

Total Views: 226

Leave a Reply

error: Content is protected !!