बलाही समाज के 21 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। बलाही समाज नि:शुल्क विवाह सम्मेलन समिति हंडिया के तत्वाधान में 21 गरीब कन्याओं का विवाह सम्मेलन सम्पन्न हुआ। विवाह सम्मेलन समिति के सदस्य सुखराम बामने अधिवक्ता ने बताया की मां नर्मदा के पावन तट बलाही समाज धर्मशाला हंडिया में आज नि:शुल्क विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में खंडवा, सीहोर, नर्मदापुरम हरदा आदि जिले के 21 जोड़े का सम्मेलन बलाही समाज हरदा के द्वारा हंडिया में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रामचरण सिंधे ने वर वधू को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस महंगाई के दौर में नि:शुल्क विवाह सम्मेलन से गरीब कन्या के पिता को एक आर्थिक संबल मिलता है। नि:शुल्क विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष कैलाश हिरे ने भी सम्बोधित किया। समिति के 21 सदस्यों ने 21 कन्याओ के चरण स्पर्श कर कन्यादान किया। इस सम्मेलन में सुरेश साकले, धर्मशाला समिति के अध्यक्ष रामदयाल साकले, लक्ष्मी नारायण सोलंकी, जागेश्वर प्रसाद निमारे, जियालाल सिंधे, विनेश निमारे, किशोर सावनेर कासीराम माणिक, कैलाश अंकले, धर्मेंद्र सिंधे, राम ओसले, सुनील हिरे, आत्माराम साठे, योगेश अटले, संतोष बिल्लोरे आदि मौजूद थे।

Views Today: 4

Total Views: 386

Leave a Reply

error: Content is protected !!