Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
राष्ट्रीय

उधमपुर में बोले पीएम मोदी, ‘वीडियो दिखा-दिखाकर सावन-नवरात्र में मांसाहार खाते हैं, आखिर किसको खुश करना चाहते हैं’

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर उधमपुर :-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। बोले- हमारे लिए राम मंदिर कोई मुद्दा नहीं था, क्योंकि राम मंदिर के लिए तो तब से प्रयास चल रहा था, जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ, लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे पर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। आखिर आप राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण ठुकरा कर किसको खुश करना चाहते हो?

नवरात्र और सावन में वीडियो दिखा-दिखाकर नॉनवेज क्यों खाते हो?

पीएम मोदी ने कहा, यह सावन के मौसम में सजायाफ्ता के घर जाकर मटन बनाकर खाते हैं। कानून किसी को नहीं रोकता, मोदी भी नहीं रोकता, लेकिन आखिर क्या कारण है कि सावन के पवित्र महीने में मटर खाते हैं और वीडियो बनाकर लोगों को चिढ़ाने का काम करता हैं? आखिर आप किसको खुश करना चाहते हैं?

लालू यादव के बेटे तेजस्वी का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा, कुछ लोग नवरात्र में नॉनवेज खाते हैं और वीडियो बनाते हैं। मुगलों की सोच भी ऐसी थी। वे आक्रमण करते थे, तो जीतकर संतुष्टि नहीं मिलती थी। वे मंदिरों को तोड़ते थे, लोगों की आस्था पर वार करते थे और खुश होते थे। विपक्ष भी ऐसा ही कर रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, जनता ऐसा लोगों को सबक सिखाएगी। जनता के आगे बड़े-बड़े राजकुमारों को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा है।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply