Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

मंडला में बोले अमित शाह- रामनवमी को 500 वर्ष बाद रामलला अपने घर में मनाएंगे जन्मदिन

3 min read
Text Size:

अनोखा तीर मंडला:-मध्य प्रदेश के आदिवासी अंचल मंडला में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस रामनवमी को पांच सौ वर्षों बाद श्रीरामलला अपने घर में जन्मदिन मनाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण कार्य को 55 वर्षों तक लटकाती रही, लेकिन हमारे मोदी जी रामलला को उनके घर ले आए। शाह ने आदिवासी विकास, सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ, विपक्षी गठबंधन की परिवारवाद की राजनीति तथा पीएम मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना आदि विषयों पर अपना भाषण केंद्रित रखा।

 केंद्रीय गृह मंत्री ने मध्य प्रदेश के मंडला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “…ये कांग्रेस वाले कहते हैं कि मध्य प्रदेश और राजस्थान को कश्मीर से क्या लेना-देना?… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 को 5 अगस्त 2019 के दिन समाप्त करके कश्मीर को हमेशा के लिए भारत के शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड के एक लाख करोड़ रुपये उन जिलों में खर्च किए जहां खदानें हैं। आदिवासी अंचलों में इस राशि से केंद्र सरकार ने विकास कार्य किए जबकि विपक्ष की सरकारों ने देश के पैसे को डायनेस्टी मैनेजमेंट फंड बना दिया था। सभा के दौरान शाह ने मंडला से भाजपा के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को गिनाने के बाद कहा कि फग्गन सिंह को इन सब कामों के लिए वोट नहीं देना है।

मोदी जी महान भारत की रचना करने वाले हैं, उसके लिए फग्गन सिंह को वोट देना है। इस वाक्य को मंडला के प्रत्याशी ओमकार सिंह मरकाम सहित कई कांग्रेस नेताओं ने इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए कमेंट किया कि शाह भी फग्गन सिंह को वोट देने से मना कर रहे हैं।

10 वर्ष में 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम मोदी जी ने किया।

घमंडिया गठबंधन का एकमात्र लक्ष्य परिजनों को आगे बढ़ाना

शाह ने विपक्ष के गठबंधन आइएनडीआइए पर निशाना साधते हुए कहा कि घमंडिया गठबंधन का एक मात्र लक्ष्य अपने परिवार जन को आगे बढ़ाना है।

ममता बनर्जी अपने भतीजे को, स्टालिन अपने बेटे को, शरद पवार अपनी बेटी को सीएम बनाना चाहते हैं, सोनिया अपने बेटे को पीएम बनाना चाहती हैं जबकि मोदी का लक्ष्य गरीबों को आगे बढ़ाना है। शाह ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने भाषण दिया था कि गरीबों को आगे बढ़ाएंगे तब उनके इस भाषण का मजाक उड़ाया गया था, लेकिन आज स्थिति यह है कि 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

गोंड शासकों के पराक्रम को पाठक्रम का हिस्सा बनाएंगे

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि दस वर्ष पूर्व देश में आतंकी घटनाएं होती थीं अब देश शांत का टापू है। देश स्वाभिमान और आनंद के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती, रानी अवंती बाई , रघुनाथ शाह और शंकरशाह के पराक्रम को पाठक्रम का हिस्सा बनाएंगे।

शाह ने यह भी कहा

– मां नर्मदा, गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती, रघुनाथ शाह, शंकर शाह को प्रणाम कर उन्होंने अपना भाषण आरंभ किया।

– कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा। हमारी सरकार ने हटाई धारा 370।

– अर्थतंत्र में मोदी ने देश को 11वें से पांचवें स्थान तक पहुंचाया, अब देश को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply