Skip to content
Saturday, 31 October 2026
मध्य प्रदेश

14 अप्रैल से शुरू होगा एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान, डॉग बाइट से बचाव के संबंध में दी जाएगी जानकारी

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर:-मध्य प्रदेश के इंदौर शहर को डॉग बाइट से बचाने, रेबीज मुक्त बनाने और टीकाकरण के लिए अभियान चलाया जाएगा। जिसकी शुरूआत 14 अप्रैल, मंगलवार से होगी। बता दें कि यह अभियान बुध नगर में स्थित एनजीओ के कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जाएगा। इसमें रेबीज वैक्सीन की मुफ्त वितरण, जागरूकता कार्यक्रम, टीकाकरण शिविर आदि शामिल हैं।

दी जाएगी ये जानकारी

निगमायुक्त शिवम वर्मा के निर्देशानुसार, शहर को रेबीज मुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत, 14 अप्रैल से शहर के सभी आवारा एवं पालतू कुत्तों को एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही नागरिकों को डॉग बाइट से बचने, उनके काटने पर तुरंत क्या करना चाहिए और किस प्रकार से इसकी रोकथाम किया जाना है, इस संबंध में जानकारी दी जाएगी।बता दें कि एंटी रेबीज टीकाकरण अभियान एक प्रकार का स्वास्थ्य अभियान है जोकि रेबीज वायरस से संक्रमित होने से बचाव और लोगों की सुरक्षा करता है। इस अभियान का लक्ष्य है कि लोगों को इससे बचने के लिए उचित जानकारी दी जा सके।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply