Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

ट्रैक्टर ने पैदल चल रही दो महिलाओं को रौंदा, एक की मौत, एक अन्य गंभीर

2 min read
Text Size:

 सिवनी। जिले के कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत खैरी रोड पर शुक्रवार सुबह 10 बजे एक ट्रैक्टर वाहन ने शासकीय कन्या हाई स्कूल के सामने सड़क पर पैदल चल रही दो महिलाओं को पीछे टक्कर मारते हुए रौंद दिया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर वाहन से कूदकर भाग गया, जिससे अनियंत्रित वाहन शासकीय कन्या हाईस्कूल की बाउंड्रीवाल में जा घुसा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल महिलाओं को स्थानीय लोगों की मदद से संजीवनी 108 वाहन से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया, जहां गंभीर घायल मीरा धुर्वे (55) कान्हीवाड़ा निवासी मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल महिला प्रभा उइके (35) की हालत नाजुक बताई गई है, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नागपुर रेफर कर दिया गया है। मौके से फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की कान्हीवाड़ा तलाश कर रही है।

लापरवाहीपूर्वक ट्रैक्‍टर चला रहा था चालक

कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर कान्हीवाड़ा गांव निवासी हरवंश साहू का है, जिसे शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ड्राइवर लेकर खैरी रोड़ की ओर जा रहा था। इसी दरम्यान कन्या हाई स्कूल के सामने सड़क पर पैदल चल रही दो महिलाओं मीरा धुर्वे और प्रभा उइके को रौंद दिया और अनियंत्रित होकर स्कूल की बाउंड्रीवाल में जा घुसा। जिससे स्कूल की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि इस दौरान ट्रैक्टर वाहन की चपेट में कोई स्कूली विद्यार्थी नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक वाहन को सड़क पर लहराते हुए लापरवाहीपूर्वक चला रहा था।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply