Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 6 से 8 अप्रैल तक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीनों विकासखण्ड मुख्यालय हरदा, खिरकिया व टिमरनी में 6 से 8 अप्रैल तक दो पालियों में सम्पन्न होगा। डॉ. गौड़ा ने बताया कि तीनों प्रशिक्षण स्थल पर प्रथम पाली प्रात: 10 से 1 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply