Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

अनुविभाग स्तर पर दल गठित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने मध्यप्रदेश आपत्तिक हैजा विनियम के तहत हैजा, ज्वर, आंत्रशोध रोग के फैलने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिले के तीनों अनुविभागों हरदा, खिरकिया एवं टिमरनी में दलों का गठन किया है। तीनों अनुविभागों में संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है। साथ ही संबंधित विकासखंड चिकित्सा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी व खाद्य एवं औषधी प्रशासन को दल में शामिल किया गया है। उन्होने निर्देशित किया है कि गठित दल अपने-अपने अनुविभाग में दर्शित हैजा, ज्वर, आंत्रशोध रोग के फैलने की रोकथाम करेंगें एवं इस संबंध में साप्ताहिक रिपोर्ट कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करेंगे।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply