जल संरक्षण को लेकर की चर्चा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवोदय आरोग्यम वेलफेयर सोसायटी संस्था द्वारा ग्राम अबगांव कला में जल संरक्षण को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को बताया कि मोहल्ले में हैंडपंप के पास सोख्ता गड्ढा बनाया जा सकता है। जिससे पानी का जल स्रोत अधिक समय तक बना रहेगा। वहीं गांव की सुकनी नदी पर बोरी बंधान कर जल को संरक्षण किया जा सकता है। इस अवसर पर परामर्शदाता सुरेंद्रसिंह चौहान, संजय ठाटे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष राजवंती कुशवाह एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

111 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!