अनोखा तीर, हरदा। सचिव कृषि उपज मण्डी समिति हरदा ने बताया कि तीन दिन कृषि उपज मण्डी प्रांगण हरदा में नीलामी कार्य बंद रहेगा। उन्होने बताया कि 23 मार्च को माह का चतुर्थ शनिवार, 24 मार्च को रविवार तथा 25 मार्च को होली का अवकाश होने के कारण मण्डी प्रांगण हरदा में उपजों का घोष विक्रय बंद रहेगा। उन्होने किसानों से अनुरोध किया है कि वे 23 से 25 मार्च तक अपनी कृषि उपज मण्डी प्रांगण में विक्रय के लिए नहीं लाएं।
77 Views





