Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

लायंस क्लब हरदा सिटी की पहल…

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। होलिका दहन में पर्यावरण संरक्षक के मद्देनजर लायंस क्लब हरदा सिटी ने गौकांष्ठ द्वारा होलिका दहन का संकल्प लिया है। हरदा कलेक्टर ने भी अपनी सहभागिता इस कार्य में दर्शाई एवं प्रशासन द्वारा भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। शहर की विभिन्न प्रमुख होली समितियों में पायलट प्रोजेक्ट की तर्ज पर यह कार्य किया जाएगा, गोकांष्ठ संवर्धन व पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा भोपाल से 8 क्विंटल गोकांष्ठ पहुंचाई गयी है। समिति अध्यक्ष अरूण चौधरी ने बताया कि पेड़ों की लकड़ी की अपेक्षा गोकांष्ठ जलाने के 2 बड़े फायदे हैं। एक इससे ओजोन परत में नुकसान नहीं होता और दूसरा इसकी राख में फास्फोरस की मात्रा अधिक होने के कारण पेड़ पौधों के लिए औषधि है और जंगल कटने से बचते ही हैं। डॉ.विपुल बांगड़ ने बताया कि उन्हें गोकांष्ठ संवर्धन व पर्यावरण संरक्षण समिति भोपाल के किए कार्य से प्रेरणा मिली और हरदा में इसे क्रियान्वयन करने का ठाना, गोकांष्ठ – 100 प्रतिशत गाय के गोबर से निर्मित लकड़ी है। शिरीष अग्रवाल ने बताया इस साल एक शुरुआत के तौर पर यह प्रोजेक्ट कर रहे है, आने वाले वर्षो में इसे और व्यापक रूप देंगे और गोकांष्ठ से अंत्येष्टी के लिए भी लोगों को प्रोत्साहित करेंगे। इसमें हरदा शहर की प्रमुख होली समितियों का चयन किया गया है, जिन्हे नि:शुल्क गोकांष्ठ प्रदान की जाएगी। विशेष रूप से 4 समिति में होली चौक गोलापुरा, बड़ा मंदिर होली समिति, ब्लास्ट पीड़ित आईटी आई कैंप एवं शिवजी वार्ड गणेश चौक समिति को वितरण किया जाना है। इस दौरान लायंस क्लब हरदा सिटी सचिव अमित तोषनीवाल, कोषाध्यक्ष लायन गणेश टांक, लायन संतोष गुर्जर, लायन डॉ.विपुल बांगर्ड, लायन शिरीष अग्रवाल उपस्थित रहे।

94 Views
What do you think?

Leave a Reply