Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

रंगोली, मेंहदी व शपथ के माध्यम से मतदाताओं को कर रहे जागरूक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा निर्वाचन के लिए हरदा जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। इससे पहले मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने गांव में मेंहदी और रंगोली जैसी गतिविधियों के माध्यम से महिला मतदाताओं को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहीं है। इसके साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र में आने वाले मतदाताओं को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 26 अप्रैल को मतदान करने की शपथ भी दिला रहीं है। इसी क्रम में बुधवार को स्वीप गतिविधि के तहत जनपद पंचायत हरदा में उपस्थित कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा वार्ड 13 में स्वीप गतिविधियों के तहत नये मतदाता बालिकाओं ने रंगोली बनाकर नव मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। ग्राम बघवाड के आंगनवाड़ी केंद्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता रखी गई एवं पोषण पखवाड़ा भी साथ में मनाया गया। ग्राम आमाखाल में मतदाता जागरूकता के लिये नारे लेखन किया गया। इसके अलावा टिमरनी में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई व रंगोली, मेहंदी के माध्यम से मतदान हेतु प्रेरित किया गया।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply