पुलिस ने देशी पिस्टल व 12 मोबाइल किए जप्त

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सोहागपुर। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। जिसके चलते पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने पश्चिम बंगाल और विदिशा के दो नामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके पास से एक देशी पिस्टल, 12 मोबाइल पुलिस ने जप्त किए हैं। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह के मार्गदर्शन एवं एएसपी आशुतोष मिश्रा के निर्देशन में सोहागपुर पुलिस ने 125 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब जप्त करने व लगभग 1000 लीटर महुआ लहान नष्ट करने एवं चोरी के 12 मोबाईल फोन व अवैध देशी पिस्टल कट्टा जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि जमनी के पास पारधीटोला में चेकिंग के दौरान पुलिस फोर्स को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति जिसमें से एक व्यक्ति सफेद पेंट तथा लाल पीली रंग का शर्ट पहने हुए अपने दाहिने हाथ में पिस्टल जैसा कट्टा लहराता हुआ। दूसरे व्यक्ति जो काली पेंट तथा लाल रंग की टीशर्ट पहने हुए भागने का प्रयास करने लगा। दोनों को स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर दोनों संदेही व्यक्तियों को अभिरक्षा में लिया। तथा सफेद रंग की पेंट पहने हुए संदेही व्यत्ति के कब्जे में देशी पिस्टल कट्टा जिसकी कीमत 10 हजार रुपए कब्जे में लिया गया तथा दोनों संदेही व्यक्तियों से पृथक-पृथक पूछताछ कर उनका नाम पता पूछा गया। जिसमें एक ने अपना नाम बाल्या मोगिया पिता स्व. बब्बू मोगिया उम्र 33 वर्ग निवासी ग्राम ठर्र थाना विदिशा जिला विदिशा तथा दूसरे ने अपना नाम करीम शेख पिता फरमान शेख उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर थाना कलियाचक जिला मालदा (प. बंगाल) का रहने वाला बताया। जिनकी तलाशी ली गई तो बाल्या मोगिया के पास से कुल 5 मोबाईल व करीम शेख के पास से कुल 7 मोबाईल रखे मिले जो ट्रेन में आने जाने के दौरान कुछ दिनों पहले लोगों की जेब कट कर चुराए गये थे। जिनकी कुल कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपए है। उक्त आरोपियों के विरुद्ध थाना सोहागपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जांच के दौरान विभिन्न मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सोहागपुर कंचन सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, आकाशदीप पचाया, कार्यालय सउनि वरुण, सुनील भंवर, दीपक पाराशर, हरपाल सिहं, प्रधान आरक्षक प्रकाश सिहं, मनोज सोनी, संजीव धुर्वे, शैलेन्द्र वर्मा, विनोद नागर, आरक्षक अनिल पाल, रोहित गौर, गुरू प्रसाद, सुनील उमरिया, रोहित ठाकुर, दुर्गेश, राहुल, महिला आरक्षण सलोनी, स्वाती, अंकित साहू, सैनिक महेश, दीपेश शर्मा, अशोक की अहम भूमिका रही है।

Views Today: 2

Total Views: 142

Leave a Reply

error: Content is protected !!