Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

महंगा पड़ा गड्डा… चने से भरी ट्राली पलटते पलटते बची

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। देर शाम खंडवा बायपास पर चलते हुए ट्रेक्टर का ट्राली से साथ छूट गया। हादसे के वक्त टैक्टर ट्राली तेज गति में मंडी की तरफ जा रही थी। इस दौरान बीच बायपास पर गड्डे में चने से भरी ट्राली का पहिया उतरते ही संतुलन बिगड़ गया और ट्रेक्टर करीब 40-50 फिट आगे निकल गया, वहीं वजन से लबालब ट्राली पर बैठे दो लोग दूर जा गिरे। जिनमें एक बुजुर्ग शामिल था। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक हादसे के समय ट्राली पलटने से बाल बाल बची अन्यथा घटना के बड़ा रूप लेने से इंकार नहीं कर सकते हैं। क्योंकि उस समय बायपास पर अच्छा खासा ट्राफिक था। उन्होंने यह भी बताया कि ट्राली में भरा चना सड़क पर फेल गया। जिससे आवागमन बाधित हुआ। वहीं बायपास पर बड़े वाहनों के पहिये थम गए थे। इस बीच खबर पाकर सिविल लाइन पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई थी। जिन्होंने ट्राफिक को धीरे धीरे बहाल किया। इस दौरान वाहनों को एक एक करके निकालना पड़ा। उधर मौके पर जमा भीड़ ने किसान का सहयोग करते हुए सडक पर फैला करीब 8-10 क्विंटल चने को वापस ट्राली में भरा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मर्दानपुर निवासी किसान अपनी चने की फसल बेचने के लिए हरदा मंडी आ रहा था। इस बीच करीब साढ़े 6 बजे ये हादसा हो गया। जिसके चलते खंडवा बायपास पर डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित हुआ। यहां बताना होगा कि एक दिन पहले इसी बायपास पर लोहे के सरियों से भरी ट्राली अनियत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। उस दिन भी बड़ा हादसा होने से बाल बाल बचा। इसको लेकर बायपास पर रहने वाले लोगों का कहना है कि शहर का यह मार्ग दिनभर व्यस्त रहता है। खंडवा समेत अन्य छोटे रुट के वाहन बायपास से ही आना जाना करते हैं। इसके अलावा बायपास किसानों को मंडी से सीधे जोड़ता है। इन सबके बीच बायपास पर व्याप्त गड्डो को भरने के साथ साथ सुरक्षित आवागमन की दृष्टि से उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।

99 Views
What do you think?

Leave a Reply