Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

सराफा कारोबारी का सोना लेकर भागे थे दो कर्मचारी, जीआरपी ने किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर उज्जैन:-रतलाम में सराफा कारोबारी का सोना लेकर भागने वाले दो आरोपितों को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपित दो दिन पूर्व ही रतलाम गए थे। वहां सराफा कारोबारी ने उन्हें आभूषण बनाने के लिए 13.65 ग्राम सोना दिया था। इसे लेकर दोनों रफूचक्कर हो गए थे। दोनों आरोपित शिप्रा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल जाने की तैयारी कर रहे थे।

जीआरपी टीआइ मोतीराम चौधरी ने बताया कि पंकज उपाध्याय निवासी धानमंडी रतलाम की माणक चौक में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है।

पंकज ने बताया कि दो दिन पूर्व उसकी दुकान पर परिचित के माध्यम से सुमन मालिक उम्र 32 वर्ष तथा संदीप सात्रा उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी जिला मेदनीपुर, पश्चिम बंगाल आभूषण बनाने के लिए आए थे।

पंकज ने उन्हें आभूषण बनाने के लिए सोना दिया था। मगर दोनों सोना लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए थे। इस पर पुलिस को शिकायत की गई थी। रतलाम स्टेशन पर दोनों युवक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में नजर आए थे। वहां से दोनों ट्रेन में बैठकर उज्जैन चले गए थे।

इस आधार पर पंकज व उसके साथी उज्जैन पहुंचे थे। यहां उन्होंने जीआरपी को शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों आरोपितों को उज्जैन स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के कब्जे से 13.65 ग्राम सोना बरामद हुआ है। दोनों आरोपित शिप्रा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल जाने की फिराक में थे।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply