अनोखा तीर, हरदा। जिले में कलेक्टर आदित्य सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम की कार्यवाही निरन्तर जारी है। जिसमें जिले के विभिन्न स्थानों में पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा कारवाई की गई है। ११ मार्च को रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक डम्पर जप्त कर सिविल लाइन थाना हरदा में खड़ा किया गया है। इसके अलावा 12 मार्च को खनिज के अवैध, ओव्हर लोड परिवहन करते हुए पांच डम्पर एवं एक ट्रक सिविल लाइन थाना हरदा में खड़ा कराए गए हैं। इन सभी वाहनो में नियमानुसार कारवाई प्रस्तावित की जाएगी। पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा 12 एवं 13 मार्च को ग्राम छिपानेर में रेत के अवैध उत्खनन से संबंधित स्थानो की जांच की गई। जिसमें चार अलग-अलग स्थानो में कुल 70 डम्पर अवैध भंडारण पाया गया। जिसे जेसीबी के माध्यम से मिट्टी मिलाकर नष्ट किया गया। जिला खनिज अधिकारी आरपी कमलेश ने बताया कि जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।

