कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को नोटिस जारी

 

अनोखा तीर, हरदा। कार्य में सहयोग नहीं करने पर सीईओ जिला पंचायत रोहित सिसोनिया ने 6 कॉमन सर्विस सेंटर्स के संचालकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं। इन दिनों प्रदेश स्तर पर नागरिकों के आधार से समग्र लिंक के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में कॉमन सर्विस सेंटर को भी अभियान में सहयोग प्रदान करने के शासन के निर्देश है। प्रत्येक ईकेवायसी के लिए कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क एवं एमपी ऑनलाइन को शासन द्वारा राशि भी प्रदान की जाएगी। कॉमन सर्विस सेंटर के जिन 6 संचालकों को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं उनमें दुर्गाप्रसाद सिलाले आमाखाल, प्रवीण गार्गे चारूवा, शादाब शाह मसनगांव, रोहित जाट अजनास, राज बसवाना तजपुरा और निकितेश साहू आलमपुर शामिल हैं। गौरतलब है की शासन द्वारा सभी हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभ के लिए ईकेवायसी अनिवार्य किया गया है। इसकी समय सीमा जुलाई 2024 है। जुलाई 2024 के बाद ईकेवायसी के बिना किसी भी योजना का लाभ ले पाने में समस्या हो सकती है। इसी के अनुक्रम में जिला कलेक्टर द्वारा पंचायतों व नगरीय निकायों के साथ साथ कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क एवं एमपी ऑनलाइन को भी इस कार्य में सहयोग हेतु आदेशित किया गया था, पर ये 6 कॉमन सर्विस सेंटर्स के संचालक आदेश की अवहेलना कर सहयोग प्रदान नहीं कर रहे थे, इसलिए कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं।

281 Views

Leave a Reply