खिरकिया में आंगनवाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदों के लिए अनंतिम सूची जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग खिरकिया ने विकासखण्ड खिरकिया के ग्राम डेडगांवमाल व कालधड़ में रिक्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद व ग्राम जामन्याखुर्द, गोमगांव व सोनपुरा में रिक्त सहायिका के पदों की पूर्ति के लिये अनंतिम सूची जारी की है। परियोजना अधिकारी खिरकिया ने बताया कि इस मैरिट सूची के अनंतिम प्रकाशन के संबंध में 20 मार्च तक कार्यालय महिला एवं बाल विकास परियोजना खिरकिया में कार्यालयीन समय में दावे आपत्ति मय तथ्यों एवं प्रमाण सहित प्रस्तुत किए जा सकते है। समय सीमा उपरान्त प्राप्त दावे आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। परियोजना अधिकारी खिरकिया ने बताया कि पदों की पूर्ति के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व खिरकिया की अध्यक्षता में विकासखण्ड स्तरीय चयन समिति की बैठक में आवेदक महिलाओं का अनंतिम रूप से चयन प्रस्तावित किया गया है, उनमें आंगनवाड़ी केन्द्र डेडगांवमाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए आरती भगवान सिंह, आंगनवाड़ी केन्द्र कालधड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए अनिता पति मंशाराम, आंगनवाड़ी केन्द्र जामन्याखुर्द में सहायिका पद के लिए गौरा अर्जुन उइके, आंगनवाड़ी केन्द्र गोमगांव में सहायिका के पद पर पूजा स्व. दीपक तथा सोनपुरा में सहायिका पद के लिए अनिता बुद्धु कलमे का अनंतिम चयन किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

446 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!