Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

पीएम-सूरज पोर्टल का वर्चुअली शुभारम्भ

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण कार्यक्रम पीएम-सूरज पोर्टल का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में किया। इस दौरान उन्होने देशभर के विभिन्न राज्यों के ऋण सहायता प्राप्त लाभार्थियों से संवाद भी किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले से इस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, विधायक डॉ.आर.के. दोगने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गेहलोत, जिला पंचायत सदस्य कमलेश सेजकर व श्रीमती रेखा नानकदास बड़ोदिया, अध्यक्ष जनपद पंचायत खिरकिया रानू दशरथ पटेल, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मोहनलाल सोलंकी, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग डॉ. कविता आर्य सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पार्षदगण व जनप्रतिनिधि व हितग्राही उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी वंचित वर्ग के लोगों के लिए पीएम सूरज पोर्टल प्रारम्भ किया है। हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने पोर्टल के शुभारम्भ अवसर पर सभी को बधाई दी। उन्होने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले। कार्यक्रम में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति हरदा के तहत संचालित संत रविदास स्वरोजगार योजना अंतर्गत 7 हितग्राहियों को 9.86 लाख रूपये तथा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्वरोजगार योजना के तहत 3 हितग्राहियों को 85 हजार रूपये के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के तहत 2 हितग्राहियों को किराना व्यवसाय के 2.89 लाख तथा पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग उद्यम योजना के 1 हितग्राही को 3 लाख रूपये व मुख्यमंत्री विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु स्वरोजगार योजना के तहत 3 हितग्राहियों को स्वरोजगार के लिए 2 लाख 99 हजार 500 की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र मंच से वितरित किए गए।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply