सर्व ब्राह्मण समाज 29 मार्च को मनाएगा फाग उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन की एक बैठक रविवार शाम को सिद्धवीर हनुमान मंदिर स्थित धार्मिक ग्रंथ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित ने की। इस दौरान फाग उत्सव, हिंदू वार्षिक कैलेंडर सहित अन्य विषयों पर सदस्यों ने अपने विचार रखे। बैठक में सर्व सम्मति से 29 मार्च को फाग उत्सव मनाने पर विचार हुआ। इस दौरान युवा इकाई अध्यक्ष संदीप पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष शुभम शर्मा पिडगांव, महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया को बनाया गया। वहीं युवा इकाई संरक्षक सौरभ तिवारी, महिला इकाई संरक्षक ममता पाठक को नवीन दायित्व सौंपा गया। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा ने कहा कि संगठन में सबकी उपस्थिति आवश्यक है, इसके लिए प्रयास किए जाएं। इस दौरान संयोजक प्रदीप पटेल ने संगठन की गतिविधियों पर विचार रखे। संरक्षक चंद्रकांत शुक्ला, अध्यक्ष राजेश पाराशर, सह संयोजक नितेश बादर, उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, लोकेश शर्मा, अनुराग पांडे, संदीप स्वामी, दीपक शुक्ला ने भी अपने विचार रखे। बैठक का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। अंत में आभार सह संयोजक नितेश बादर ने व्यक्त किया। इस दौरान नवीन दायित्व मिलने पर पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया गया। बैठक में परशुराम सेना के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, जिलाध्यक्ष अमन दुबे, सचिव अमित दुबे, शांति जैसानी, विपिन जोशी, दीपक जोशी, नवीन शर्मा, राज शर्मा, रजत त्यागी, आशीष तिवारी, संरक्षक आभा तिवारी, अभिलाषा शुक्ला, प्रीति शर्मा, शशि शर्मा, पुष्प शर्मा सहित समाजजन उपस्थित थे।

Views Today: 2

Total Views: 200

Leave a Reply

error: Content is protected !!