Skip to content
Friday, 30 October 2026
हरदा

पेयजल संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था की निगरानी व पेयजल संबंधी शिकायतों के तत्काल निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्रमांक 07577-223212 है। कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हरदा पवनसुत गुप्ता ने नियंत्रण कक्ष में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूूटी लगाई है। उन्होने अनुरेखक अशोक कुमार सावनेर को नियंत्रण कक्ष प्रभारी नियुक्त किया है। साथ ही नियंत्रण कक्ष पर प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक के लिए श्री सावनेर की ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा उन्होंने प्रात: 8 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक के लिए बिल वितरक संतोष जोशी एवं सहायक ग्रेड-3 लोकेश कुल्हारे की ड््यूटी लगाई है। इसी प्रकार अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक के लिए सहायक ग्रेड-3 राजेन्द्र पंचोली व समयपाल खेतसिंह इरपाचे की ड्यूटी लगाई है। कार्यपालन यंत्री श्री गुप्ता नेे बताया कि इसके अलावा पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए प्रभारी सहायक यंत्री हरदा जेएस ठाकुर मोबाइल नम्बर 8871110125, उपयंत्री विकासखण्ड हरदा व खिरकिया संगीता थापकरी मोबाइल नम्बर 8962459031 तथा उपयंत्री विकासखण्ड हरदा व टिमरनी ज्योति महोबिया मोबाइल नम्बर 9340444219 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply