अनोखा तीर, हरदा। शहर के एलआईजी कालोनी स्थित ओमकारेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर विभिन्न अनुष्ठान किए जाएंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष पटेल सक्तापुर ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी ८ मार्च को महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवभक्ति की बयार बहेगी। इस दिन प्रात 5 बजे भगवान ओमकारेश्वर महादेव का दुग्ध अभिषेक किया जाएगा। तत्पश्चात 9 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होकर वापस मंदिर पहुंचेगी। इसी दिन शाम 5 बजे महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन किया जाएगा। शाम 6 बजे भगवान ओमकारेश्वर का महादेव का आक र्षक श्रृंगार किया जाएगा। वहीं रात 9 बजे महाआरती की जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमीजन शामिल होंगे। श्री पटेल ने बताया कि महाशिवरात्रि को इन सभी कार्यक्रमों के अलावा रात 12 बजे से महाअभिषेक प्रारंभ होगा।





