मौसम का मिजाज…. देर शाम तेज हवा-आंधी ने बढ़ाई चिंता

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मौसम विभाग के अलर्ट के मध्य शुक्रवार देर शाम तेज हवा-आंधी का दौर शुरू हो गया। जिसके चलते क्षेत्र का किसान चिंता में डूबा हुआ नजर आया। हवा-आंधी रात 8 बजे के आसपास शुरू हुई। इस दौरान आसमां में घने बादल छाये हुए थे। वहीं मौसम में भी ठंडक घुल गई थी। जिससे लोगों को सर्द मौसम की अनुभूति हुई। इधर, किसानों ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी अनुरूप किसान 1 एवं 2 मार्च को सतर्क रहे। फसल कटाई से लेकर कोई रिस्क नही उठाया है। हालांकि कुछ किसानों से फसलों की कटाई को जारी रखा था। इन सबके बीच अब किसान मौसम साफ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। क्योंकि, क्षेत्र में प्राय सभी किसानों की फसलें पककर तैयार हैं। ऐसे में किसानों की परसी परसाई थाली पर संकट मंडराना लाजमी है।

Views Today: 2

Total Views: 286

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!