अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह व पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने शुक्रवार शाम को हरदा शहर के फाइल वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होने शासकीय भूमि पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों को हटवाने के लिए जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह इस दौरान निराश्रित गौवंशों को गौशालाओं में भेजने के निर्देश भी दिये। उन्होने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था व अतिक्रमण हटवाने के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री पाटिदार को निर्देशित किया। भ्रमण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा कमलेश पाटिदार, तहसीलदार हरदा लविना घाघरे, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व पुलिस बल उपस्थित थे।






