अनोखा तीर, हरदा। जिला आपूर्ति अधिकारी हरदा ने बताया कि टिमरनी अनुविभाग की उचित मूल्य दुकानविहीन ग्राम पंचायत बरकला, निमाचाखुर्द, खिड़कीवाला, गोंदागांवकला, अहलवाड़ा, सन्यासा, लछौरा, गोंदागांवखुर्द के लिए खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उचित मूल्य की दुकान आवंटन के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 फरवरी से 02 मार्च तक आमंत्रित किए गए हंै। उन्होंने बताया कि इसके लिए उपभोक्ता सोसाइटी, विपणन सोसाइटी, उत्पादक सोसाइटी, संसाधन सोसाइटी तथा बहुप्रयोजन सोसाइटी के साथ-साथ महिला स्वसहायता समूह अपने क्षेत्र में तथा संयुक्त वन प्रबन्धन की समियां आवेदन कर सकती है। यह आवेदन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की वेबसाइट ”राशन मित्रÓÓ पर किए जा सकते है।
116 Views



