Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

पंचायत भवनों पर शासन की योजनाओं की जानकारी अंकित कराएं

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि पंचायत भवन में ग्राम की सामान्य जानकारी व शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी अंकित की जाए, ताकि आमजन को उसकी जानकारी रहे। उन्होंने निर्देशित किया ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल स्रोतो, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, सीईओ जनपद पंचायत, एडीओ, पीसीओ, सहित जिला पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत में एक निरीक्षण पंजी संधारित की जाए। उन्होने निर्देशित किया कि दस्तावेज के अभाव में कोई भी ग्रामीण योजनाओं का लाभ लेने से वंचित न रहें, दस्तावेज तैयार कराने में उसकी मदद करें। शिवरात्रि पर्व पर घाटों व मंदिरों पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिसोनिया ने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से समय सीमा में पूर्ण कराएं तथा समय-समय पर कार्यों का निरीक्षण करें।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply