जिला स्तरीय स्वीप समिति गठित

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले में स्वीप गतिविधियों के आयोजन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वीप समिति का गठन किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को इस समिति का नोडल अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग संजय त्रिपाठी को समिति का सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही हरदा व टिमरनी के विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक को विकसखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा समिति में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग, कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, श्रम पदाधिकारी हरदा, प्राचार्य स्वामी विवेकानन्द स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा एवं टिमरनी, लीड बैंक मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक हरदा, जिला समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र, जिला जनसम्पर्क अधिकारी को समिति में सदस्य नियुक्त किया गया है।

230 Views

Leave a Reply