Skip to content
Saturday, 31 October 2026
हरदा

अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही, 10 प्रकरण दर्ज  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने गुरूवार को अवैध शराब के विक्रय संग्रहण व परिवहन के मामलों में कार्यवाही की है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि उनके विभागीय दल ने वृत हरदा के ग्राम गहाल, कमताड़ा, मसनगांव, खेड़ीपुरा व दूध डेयरी मोहल्ला तथा वृत खिरकिया के ग्राम सारंगपुर, देवपुर, बम्हनगांव व खिरकिया में दबिश देकर कुल 36 पाव देशी शराब, 22 लीटर हाथ भट्टी शराब एवं 330 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया। उन्होंने बताया कि मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 7 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 39740 रुपए है।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply