अनोखा तीर, हरदा। बुधवार शाम को एक ग्यारह वर्षीय बालिका के सिरदर्द की शिकायत होने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां कुछ देर बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुंजरगांव में रहने वाली वैशाली कुशवाह अपने किसी रिश्तेदार के घर हरदा आई हुई थी। जहां बुधवार को उसके सिर में तेज दर्द होने पर उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार सुबह बालिका के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।
85 Views


